Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धोनी के बहाने चोरी हुआ बच्चा बरामद, पांच गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धोनी के बहाने चोरी हुआ बच्चा बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
  • धोनी से पैसा-घर दिलाने के नाम पर बच्चा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
  • दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आवास और पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर एक महिला से सवा माह का दूध पीता बच्चा चुराकर बेचने मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं चान्हो और रामगढ़ की रहने वाली है। सोमवार की देर शाम एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा प्रेसवार्ता कर पत्रकारों के समक्ष पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

सवा लाख में बच्चा को बेचा गया था ईटखोरी में

सूत्रों के अनुसार रांची से बच्चा चुराने के बाद सवा माह के बच्चे को रामगढ़ टीम को सौंप दिया गया था। फिर रामगढ़ की टीम सवा माह के बच्चे को चतरा जिला के ईटखोरी थाना क्षेत्र में एक महिला को बेच दिया। 

इसके एवज में ईटखोरी की महिला से गिरोह के सदस्यों ने 1.25 लाख रुपये लिये और फिर सारा पैसा पूरे गिरोह के सदस्यों के बीच बांटा गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,713