Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे जेल में बंद सत्ता के दलाल : प्रतुल शाहदेव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे जेल में बंद सत्ता के दलाल : प्रतुल शाहदेव
विज्ञापन
  • भाजपा नेता ने कहा- ईडी के अफसरों को नक्सलियों, गैंगस्टरों और महिला से निशाना बनाने के आरोपों की हो सीबीआइ जांच

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूरे राज्य में सिस्टम धराशाई हो गया है और संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गयी है। 

प्रतुल शाहदेव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेल से सरकार चल रही है। जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। 

उन्होंने कहा ऐसी खबरें मीडिया में लगातार आ रही है कि सत्ता के शीर्ष में आपरेट करने वाले जेल में बंद दलालों के खिलाफ जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों, गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है। प्रतुल ने कहा ये बहुत ही विचलित और चिंतित करने वाली घटना है। 

प्रतुल ने कहा कि यह भी आरोप लग रहा है कि एक महिला के जरिए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है। ऐसे भी हेमंत सरकार का फर्जी मुकदमों में लोगों को फसाने का लंबा रिकॉर्ड रहा है। 

शाहदेव ने कहा कि जेल के अधिकारियों पर यह संगीन आरोप लगा है कि उन्होंने कैदियों के द्वारा दलालों के खिलाफ शिकायत करने वाले पत्रों को दबा दिया। जांच के दायरे में इसे भी लाया जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,588