Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विधायक बंधु तिर्की ने उपायुक्त छवि रंजन को लिखा पत्र, निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श विद्यालय को दूसरे स्थान पर हस्तांतरित करने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विधायक बंधु तिर्की ने उपायुक्त छवि रंजन को लिखा पत्र, निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श विद्यालय को दूसरे स्थान पर हस्तांतरित करने की मांग
विज्ञापन
रांची। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह माण्डर के विधायक बंधु तिर्की ने गुरुवार को रांची उपायुक्त छवि रंजन को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर उन्होंने चान्हों प्रखण्ड के सिलागांई में निर्माणाधीन एकलब्य आदर्श विद्यालय को अन्यत्र स्थल चयन कर हस्तांतरित करने को कहा है।तिर्की ने अपने पत्र में कहा है कि चान्हों के ग्राम सिलागांई स्थित निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श विद्यालय का विरोध कुछ संगठनों द्वारा लगातार किया जा रहा है। इस क्रम में सड़क जाम एवं कानून व्यवस्था लगातार भंग हो रही है जिससे टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिए जनहित में एकलव्य आदर्श विद्यालय का निर्माण ग्राम सिलागांई से हस्तांतरित करते हुए चान्हों प्रखंड के किसी अन्यत्र स्थल का चयन कर कराई जाए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,611