Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : कलयुगी बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : कलयुगी बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला। गुमला में एक बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। पिटाई के बाद पिता जैसे ही जमीन पर गिरा बेटा वहां से भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सहिया की मदद से घायल पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुरदरी थाना क्षेत्र के अंकुरी धाड़ टोली निवासी 60 वर्षीय बोलवा उरांव की हत्या उन्हीं के बेटे शर्मा उरांव (45) ने लाठी से पीट-पीटकर कर दी। 

घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है। बताया जाता है कि बोलवा उरांव घर के सामने स्थित खेत में मकई की फसल छील रहे थे। तभी अचानक उनका बेटा शर्मा बांस का डंडा लेकर वहां आ गया और अपने पिता पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसके पिता जमीन पर गिर गये। 

कुछ प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि शर्मा हमारे सामने अपने पिता को पीट रहा था। इससे हम डर गए, जिसके कारण हम सामने नहीं आये। जब उसके पिता जमीन पर गिर पड़े तो वह भाग गया। जिसके बाद सहिया की मदद से हमने ममता वाहन को बुलाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,898