Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जातीय जनगणना को लेकर सीएम हेमन्त सरें से मिलीं विधायक अम्बा प्रसाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जातीय जनगणना को लेकर सीएम हेमन्त सरें से मिलीं विधायक अम्बा प्रसाद
विज्ञापन
  • विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम हेमंत से की मुलाकात
  • जातीय जनगणना को लेकर निर्णय लेने का किया अनुरोध

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडे सिंह के साथ मुलाकात कर राज्य में जातीय जनगणना, विस्थापन आयोग का गठन करने समेत आंदोलनरत कृषक मित्रों, स्वयंसेवक एवं जेटेट पास सभी की समस्याओं का स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया।

इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने आज बताया कि उक्त सभी मामलों को लेकर मैं पहले भी मुख्यमंत्री से मिली हूं और प्रभावित लोग अक्सर मेरे आवास पर इन मामलों को लेकर आते रहे हैं। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें सभी बातों को अवगत कराई। मुझे आश्वस्त किया गया है कि इनकी समस्या का निराकरण जल्द होगा। 

साथ ही पुलिस व वन विभाग की नियुक्ति, स्वास्थ मित्रों की सेवा को लेकर बात हुई, जिसपर जल्द हमारी महागठबंधन सरकार अग्रतर कार्य करेगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि स्वयं सेवक संघ की समस्या के निवारण के साथ अच्छा नामांकरण भी होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,585