Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्न मंच में भैया बहनों की शानदार उपलब्धि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्न मंच में भैया बहनों की शानदार उपलब्धि
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के भैया बहन विज्ञान प्रश्न मंच में संकुल विभाग वा प्रांत की प्रतियोगिताओं में अव्वल आकर क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुजफ्फरपुर गये थे। विद्या भारती के अनुसार उत्तर पूर्व क्षेत्र में तीन समितियां होती हैं और तीनों समितियां से दो-दो विजयी दलों को शामिल होने का अवसर क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्राप्त होता है।

यह अत्यंत शी सुखद संजोग था कि अब अपने विद्यालय के सभी वर्गों की टीम में प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त कर इसमें भाग ली थी। शिशु वर्ग में बहन परी कुमारी, आर्यन कुमार और कुमार गौरव किशन ने हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में तीसरे स्थान को प्राप्त किया। बाल वर्ग में साक्षी कुमारी, रुद्राक्ष और नंदकिशोर ने भागीदारी की और उन्हें पूरे क्षेत्र में दूसरा स्थान मिला। 

तरुण वर्ग में वहां प्रियांशु प्रिया, अदिति कुमारी व अंजली सिंह ने भाग लिया और तीसरे स्थान को प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में भी अपने विद्यालय के भैया कृष्ण शंकर मिश्रा सचिन कुमार यादव व गौरव राज द्वितीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग विज्ञान प्रदर्श  मे भैया अनिकेत कुमार सिंह दूसरे स्थान को प्राप्त किया। गणित प्रयोग में तरुण वर्ग के भैया सानू कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वैदिक गणित की आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के गणिताचार्य प्रणव प्रभास जी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 

आज विद्यालय की वंदना सभा में सभी विजयी भैया वाहनों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। क्षेत्र स्तर पर प्राप्त इस उपलब्धि पर विद्यालय के  अध्यक्ष नारायण सिंह उपाध्यक्ष नंद राय और उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी सचिव अनुराग सिंह कोषाध्यक्ष नवल कुमार ने हर्ष हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि भैया बहनों के इस प्रकार का प्रदर्शन निश्चित रूप से विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। 

सभी भैया बहनों को उन्होंने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने भैया बहनों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और उन्हें सदैव इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अपने विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,964