Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : राजधानी रांची के प्रज्ञा केंद्र में लूट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : राजधानी रांची के प्रज्ञा केंद्र में लूट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वो बेधड़क दिन के उजाले में आपराधिक घटना को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। लूट की घटना का ताजा मामला चान्हो का है। 

यहां नकाबपोश अपराधियों ने हथियार की नोंक पर प्रज्ञा केंद्र से 50 हजार लूट लिये हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरसा चौक के पास स्थित प्रज्ञा केंद्र में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की है। 

इसके संबंध में बताया जा रहा कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र से 50 हजार रुपये लूटे लिये। इस घटना को अंजाम के बाद से प्रज्ञा केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों में डर का माहौल है। सूचना मिलने के बाद चान्हो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामल की जांच कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,909