Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कैनवास पर बच्चों की पेंटिंग से बेहद प्रभावित हुए सीएम हेमन्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कैनवास पर बच्चों की पेंटिंग से बेहद प्रभावित हुए सीएम हेमन्त
विज्ञापन
  • हेमंत ने चाइल्ड आटिर्स्ट एग्जिबिशन का किया उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन का विधिवत उद्घाटन किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 24 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे-बच्चियों द्वारा अर्निंग फॉर लर्निंग थीम पर बनायी गयी पेंटिंग सहित अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन बच्चों द्वारा कैनवास पर उतारी गयी पेंटिंग से काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने बाल कलाकारों द्वारा बनायी गयी कलाकृति को सराहा। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे-बच्चियां काफी उत्साहित और खुश नजर आये। 

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में पहली बार 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक राज्य के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत बाल कलाकारों द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों का प्रदर्शनी आड्रे हाउस मंक लगाया गया है। 

मौके पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिका, बाल कलाकार सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन