Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। गहादा थाना क्षेत्र के मारंगहादा बाजार टांड़ से पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, नकद 1030 रुपये और अन्य सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में सालेहातू निवासी रामसाय मुंडा उर्फ चड्डी और महादेव मुंडा शामिल हैं। एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि 15 अक्टूबर को मारंगहादा थाना क्षेत्र के लोटोर गांव में एक साबुन-डिटर्जेंट पाउडर बेचने वाले ऑटो वाले से लूटपाट किया था। उन्होंने दो हजार रुपये नकद और कुछ सामानों को लूट लिया था। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,921