Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रिम्स का ही मेडिकल स्टूडेंट था डॉ मदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रिम्स का ही मेडिकल स्टूडेंट था डॉ मदन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

टीम एबीएन, रांची । रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच के पीछे युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है। वह रिम्स के फॉरेंसिक एंड मेडिसीन डिपार्टमेंट के सेकेंड इयर का स्टूडेंट डॉ मदन कुमार था। साथ ही बताया गया कि वह तमिलनाडु का रहने वाला था। 

पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद मेडिकोज को इसकी जानकारी दी गयी। तब उसके दोस्तों ने ही शव की पहचान डॉ मदन के रूप में की। 

सुबह में मिला था जला हुआ शव 

इससे पहले गुरुवार सुबह युवक का जला हुआ शव रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच के पास मिला था। शव मिलने के बाद पूरे कैंपस में सनसनी फैल गयी। इसके बाद घटना की जानकारी बरियातू थाना पुलिस को दी गयी। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

फिलहाल सीनियर एसपी मौके पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ सामने आएगा। फिलहाल जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक की टीम भी सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

बताया जा रहा है कि युवक का शव पूरी तरह से मोबिल में डूबा हुआ था। वहीं हॉस्टल की छत पर भी मोबिल पाया गया है। जिससे कई सवाल उठ रहे है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,058