Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए करें मनोरंजन : नगर आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए करें मनोरंजन : नगर आयुक्त
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने गांधी उद्यान की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने आज मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित गांधी उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां अवस्थित संसाधनों का जायजा लिया। बेहतर लाइटिंग एवं यहा उपलब्ध मनोरंजक संसाधनों से लोगों को मनोरंजन करते देख खुशी जाहिर की। 

उन्होंने गांधी उद्यान को बेहतर तरीके से विकसित करने को लेकर निगम की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि सुरक्षित तरीके से उद्यान का निर्माण किया गया है और इसका बेहतर संचालन भी किया जा रहा है। 

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यहां उपलब्ध संसाधनों से भरपूर मनोरंजन करें और संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए इसका लाभ उठायें। नगर आयुक्त ने 7-डी थीयेटर में मनोरंजक फिल्म का भी आनंद उठाया। मौके पर उप नगर आयुक्त अनवर हुसैन सहित आलोक माथुर, अरविंद भसीन, सुनील गुप्ता, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,378