टीम एबीएन, रांची। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दो से 10 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे।
वह दो से सात नवंबर तक छत्तीसगढ़ में प्रचार करेंगे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को है। भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने यह जानकारी दी।