Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा के बांसपहार में अब हो रही बहुफसली खेती : कृषि सचिव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिमडेगा के बांसपहार में अब हो रही बहुफसली खेती : कृषि सचिव
विज्ञापन
सिमडेगा। झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबु बक्कर सिद्दीखी ने बांसपहार में आयोजित कृषि संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कृषि संवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि आपको सिंचाई सुविधा मिली, आपने बांसपहार की भूमि को उपजाऊ बनाया, यह देखने में भी बहुत अच्छा लगता है। जहां एक बार खेती होती थी, आज सालो भर कृषि के कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। किसान आगे फूल की खेती एवं अन्य संभावनाओं को तरासते हुए कृषि कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि हर इंसान को आगे बढ़ना है तो मेहनत करनी पड़ती है। बांसपहार में जो सुविधा बहाल की गई है, उसका आप लोग मेहनत कर लाभ ले रहे हैं, परन्तु इस मेहनत को आगे भी बरकरार रखें। मिट्टी और पौधा अपने बाल-बच्चा जैसा होता है। इसे कभी छोड़ना नहीं चाहिए। अपने बाल बच्चे की तरह खेती की देख- रेख नजदीक से करनी पड़ती है, तभी अच्छा किसान बन पाते हैं। बांसपहार में अब बहुफसली खेती हो रही है। कृषि सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक हेक्टेयर भूमि पर स्प्रिंकलर या ड्रीप एरिगेशन की योजना दी जाती है। जिन्हे सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर व ड्रीप एरिगेशन की आवश्यकता हो, तो आवेदन दें, 90 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा। पानी के महत्व के बारे में बताते हुए एक-एक बूंद पानी का उपयोग करने पर बल दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,820