Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू में नियुक्ति पत्र बांट सीएम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू में नियुक्ति पत्र बांट सीएम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में 5132 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पलामू के 5132 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। पलामू के मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 

भ्रष्टाचार और जीएसटी के जाल में फंसाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, लेकिन वे हार मानने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी को झारखंड की सत्ता से बेदखल किया है। अब पूरे राज्य से बाहर करने की तैयारी है। 

पलामू जिले के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में मंच पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर राजद नेताओं ने नाराजगी जाहिर की और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

जब वे सभास्थल को छोड़कर जाने लगे तो पलामू एसपी ने कुछ नेताओं को मनाकर मंच पर बैठने की व्यवस्था करायी। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता व विधायक बैजनाथ राम समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,978