Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : ट्रेन की चपेट में आये नौ लोग, दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : ट्रेन की चपेट में आये नौ लोग, दो की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चरही थाना क्षेत्र के रेलवे 23 नंबर दलदलिया गांव के पास ट्रेन के चपेट में आने एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गये। 

जानकारी के अनुसार आज, 31 अक्टूबर की सुबह लगभग 7 बजे चरही पंचायत के सरबाहा गांव के सात महिला और दो पुरुष ट्रेक्टर से सवार होकर अपने गांव दूधी मिट्टी लाने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

विज्ञापन