बाइक चोर गिरोह का लोहरदगा पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की 9 मोटरसाइकिल समेत दो को दबोचा
टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। एसपी हरिश बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी। जिसमें पुलिस को चोरी की नौ बाइक समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं एक अपराधी फरार होने में कामयाब रहा।
काफी दिनों से बाइक चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। मिल रही सूचना के बाद लोहरदगा सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में छापेमारी की। जहां उसे सफलता हाथ लगी।