टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में स्वास्थ्य, कल्याण सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग, पेंटिंग तथा क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं।
साथ ही स्वच्छता का संदेश देने हेतु विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकाली। इंटर हाउस प्रश्नोत्तरी में दयानंद हाउस ने प्रथम, हंसराज हाउस ने द्वितीय तथा विवेकानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से अष्टम् तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सीबीएसई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना नितांत आवश्यक है। यह समय की मांग भी है। इसी से हम स्वच्छ तथा स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।