बालू माफिया के विरुद्ध पुलिस ने संयुक्त रूप से किया कारवाई चार ट्रैक्टर जब्त
पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना प्रभारी शस्त्रबल के साथ चलाया छापेमारी अभियान
टीम एबीएन, लोहरदगा। अवैध बालू खनन के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई के दौरान सेन्हा थाना क्षेत्र के अलग अलग पथ से अहले सुबह चार ट्रैक्टर हुआ जब्त। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के मेढ़ो एकागुड़ी पथ एवं डाडू पथ से अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर के परिवहन पर पुलिस कप्तान हरिस बिन जमा के आदेशनुसार थाना प्रभारी अभिनव कुमार दलबल के साथ अंचलाधिकारी के नेतृत्व में सघन छपेमारी अभियान चलाया।
इस निमित सोमवार अहले सुबह अवैध बालू लोडेड चार ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। साथ ही खनन अधिनियम के तहत जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध राजस्व क्षति को लेकर नियम संगत कारवाई हेतु खनन व परिवहन विभाग को सूचनार्थ किया गया। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त ट्रैक्टर मेढो कोयल नदी एवं डांडू कोयल नदी से पुलिस को चकमा देते हुए अवैध बालू खनन जारी है।
बताया जाता है कि अवैध बालू चोरी कर सरकारी योजना एवं निजी कार्य हेतु किया जा रहा है। विदित हो कि पंचायत स्तर पर बालू उठाव करने हेतु अंचल को जिला खनन पदाधिकारी द्वारा चलान ग्रेड वन बालू उठाव का आदेश जारी किया गया है।
परंतु राजसत्र अवधि समाप्त होने के बावजूद अंचल से आदेश जारी या चालान निर्गत नहीं किया गया। जिसके कारण अवैध बालू का उठाव चोरी छुपे बड़े पैमाने पर जारी है। छापेमारी में अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी के संयुक्त अभियान में चार ट्रैक्टर को जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा गया है।
सेन्हा थाना पुलिस ने एक साथ मेढ़ो एकागुड़ी पथ से तीन ट्रैक्टर तथा डांडू पथ से एक ट्रैक्टर बीना रजिस्ट्रेशन नंबर को जब्त कर सेन्हा थाना परिसर में अग्रतर कारवाई हेतु सुरक्षित रखा गया है। अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाने को लेकर खनन,अंचल व पुलिस प्रशासन लगतार प्रयास रत है। उसके बावजूद विभाग एवं सरकार की लचर व्यवस्था पर बालू माफिया सक्रिय नजर आ रहें है।
वहीं सेन्हा थाना पुलिस द्वारा अवैध बालू के विरुद्ध कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने कहा की अवैध बालू खनन कर परिवहन के दौरान चार ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। साथ ही उन्होंने कहा जिला खनन पदाधिकारी को अग्रतर कार्रवाई के लिऐ भेजा गया है। नियमसंगत कार्रवाई किया जायेगा।