टीम एबीएन, लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के अंगरक्षक मरियानुस किंडो की आज सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। न्यू पुलिस लाइन में जिला पुलिस की ओर से गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया और पदाधिकारियों व सहकर्मियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
मौके पर उपायुक्त ने मृतक के परिवार को दाह-संस्कार की राशि चेक के माध्यम से दिया। उसके बाद मृतक के अंतिम संस्कार के लिए शव को गुमला जिला के लुदगो ग्राम भेजा गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य शामिल थे।