टीम एबीएन, लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के अंगरक्षक हवलदार मरियानुस किंडो का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया।
उनके आकस्मिक निधन पर सोमवार को समाहरणालय परिसर में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा मे सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व विभिन्न कार्यालयों के कर्मीगण उपस्थित थे।