Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जतरा के माध्यम से कार्तिक उरांव को श्रद्धांजलि देना अच्छी परंपरा है: सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जतरा के माध्यम से कार्तिक उरांव को श्रद्धांजलि देना अच्छी परंपरा है: सुखदेव भगत
विज्ञापन

सदर प्रखंड के हिरही में कार्तिक उरांव की जयंती सह जतरा आयोजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। कार्तिक उरांव जतराआयोजन समिति हिरही के तत्वावधान में कार्तिक उरांव के जयंती के अवसर पर हिरही ग्राम में आयोजित जयंती से जतरा कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक सुखदेव भगत उपस्थित थे। 

सुखदेव भगत सबसे पहले पाहन, पुजार के साथ कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए फिर आयोजन समिति के द्वारा सुखदेव भगत को प्रतिमा स्थल से पारंपरिक ढंग से स्वागत कर सभा स्थल तक लाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि कार्तिक उरांव आदिवासियों के मसीहा थे। जतरा के माध्यम से स्वर्गीय कार्तिक उरांव को याद करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजन समिति को बधाई दिए।

सुखदेव भगत ने कहा कि आज कार्तिक उरांव की मृत्यु हुई लगभग 42 वर्ष हो गया, उसके बावजूद पूरे झारखंड में उनकी जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाता है वह इस बात को दशार्ता है कि आदिवासियों के बीच कार्तिक उरांव के लिए कितना प्रेम और सम्मान है। कार्तिक उरांव एक गरीब परिवार में जन्मे और विदेशों में पढ़ाई किये। वे कर्मठ एवं स्पष्ट वादी नेता थे। 

कार्तिक उरांव जब वह पहली बार सांसद बने तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने का आफर आया था लेकिन वे मंत्री नहीं बने वह इसलिए कि मंत्री बनने से वह समाज से दूर हो जायेंगे आदिवासियों के लिए काम करने का समय नहीं मिलेगा। 

उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सुखदेव भगत वहां पर आए खोड़हा दलों के साथ सामूहिक नृत्य  में सहभागिता निभायें। आयोजन समिति ने आये सभी खोड़हा दलों को पुरस्कृत किया। 

मौके पर लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य आलोक कुमार साहू, आयोजन समिति के अध्यक्ष बुधन उरांव, सचिव वाजी उरांव, पाहन आकाश उरांव, पुजार संदीप उरांव, फूलदेव उरांव, बच्चू उरांव नारायण भगत, सुनील भगत, केशव उरांव, राम किशोर उरांव बुधराम उरांव, वीरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं खोड़हा दल के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,612