टीम एबीएन, लोहरदगा। नवरात्र पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में निर्बाध व्यापारिक संचालन व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न होने पर चैंबर प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त, एसडीओ तथा सदर थाना प्रभारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है। जिला पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां से मुलाकात का समय मिला था, परंतु आज सुबह इनके अंगरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आज मुलाकात नहीं करने का निर्णय लिया गया।
चैंबर आफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल चैंबर अध्यक्ष रीतेश कुमार की अगुवाई में नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार से मिलकर अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर इनका स्वागत किया तथा लोहरदगा में व्यावसायिक हित को लेकर बातचीत की। जबकि जिला उपायुक्त डॉ बाघमारे कृष्ण कुमार तथा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव से भी मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर लोहरदगा चैंबर आफ कॉमर्स ने सम्मानित किया।
लोहरदगा जिला में नवरात्र पर जिला में निर्बाध व्यापारिक संचालन, दुर्गा पूजा में चुस्त दुरुस्त विधि व्यवस्था हेतु तथा रावण दहन मेला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मुस्तैदी के साथ प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक मेला संपन्न करवाने हेतु उन्हें साधुवाद दिया। मुलाकात के दौरान बातचीत के क्रम में लोहरदगा जिला में व्यापारियों को सदैव स्वच्छ माहौल देकर निडरता पूर्वक व्यापार करने की प्रशासन द्वारा बात कही गयी तथा साथ ही साथ जिला के आद्योगिक विकास हेतु हर सम्भव मदद करने हेतु भी आश्वस्त किया गया।
वहीं सरकार द्वारा लागू विभिन्न स्कीमों के तहत लघु उद्योगों को लगाने पर सब्सिडी से लेकर अन्य सभी जरूरी सहयोग किये जाने पर भी चर्चा हुई। चैंबर अध्यक्ष रितेश कुमार ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर लोहरदगा जिला के व्यावसायिक व आद्योगिक विकास को गति देना ही चैंबर का प्रमुख लक्ष्य है। अत: जिला में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण चैंबर प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
आगे भी प्रशासन ऐसा ही निर्भीक माहौल व वातावरण बनाये रखे, जिससे जिला के व्यापारी निर्भीकता के साथ अपना व्यवसाय को सकरात्मक गति दे सके। वहीं जिला पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां सर से आज मुलाकात का समय मिला था, परन्तु आज सुबह इनका अंगरक्षक का सड़क दुर्घटना में मृत्यु के कारण आज मुलाकात नहीं करने का निर्णय लिया गया।प्रतिनिधि मंडल में रितेश कुमार के साथ साथ सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यकरिणी सदस्य उत्तम कुमार, पीयूष केशरी सदस्य भोला कुमार अग्रवाल, प्रशांत कुमार खत्री शामिल थे।