Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : आदर्श आनंद और यश उरांव को मिला पर्पल बेल्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : आदर्श आनंद और यश उरांव को मिला पर्पल बेल्ट
विज्ञापन

बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का हुआ आयोजन 

टीम एबीएन, लोहरदगा। एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन एवं शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन आफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में  ललित नारायण स्टेडियम में बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

मौके पर रेंसी श्रवण साहू ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन एवं सेंसी दिव्याकाश साहू ब्लैक बेल्ट द्वितीय डॉन ने सफल कराटेकारों को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि 15 अक्टूबर को द डोजो बीआईडी में रेंसी साहू ने ग्रेडिंग लिया था। 

उस ग्रेडिंग में सफल कराटेकारों को सर्टिफिकेट एवं बेल्ट देकर सम्मानित किया गया, जिसमें ब्लू से पर्पल बेल्ट यश उरांव, आनंद उरांव और आदर्श उरांव ग्रीन से ब्लू बेल्ट संतुष्टि महली और प्रियांशु सिंह आरेंज से ग्रीन बेल्ट मृगांक वैभव यलो से आरेंज बेल्ट मुस्तरी खातून वाईट से यलो बेल्ट सुनीत उरांव इन सभी को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 

मौके पर लोहरदगा जिला कराटे संघ की कोषाध्यक्ष सिल्पा खेस, शिक्षक रमेश मिश्रा, बिनोद उरांव, प्रकाश उरांव, विनय सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,560