Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पीएम मोदी बने भारतीय संस्कृति को पुन: प्रतिष्ठित करने वाले ध्वजवाहक : बालमुकुंद सहाय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम मोदी बने भारतीय संस्कृति को पुन: प्रतिष्ठित करने वाले ध्वजवाहक : बालमुकुंद सहाय
विज्ञापन
रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि गंगा की तट पर बसी पौराणिक नगरी काशी विश्वनाथ धाम के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। श्री सहाय ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था काशी विश्वनाथ धाम को दिव्य काशी भव्य काशी बनाने का, जिसे अब साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश भर के धर्माचार्य, साधु संत, प्रबुद्धजन, अनेकों मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशानिर्देश पर देशभर के 51 हजार शिवालयों देवालयों में दिव्य काशी भव्य काशी का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन लगाकर प्रमुख मंदिरों मठों एवं अन्य धार्मिक संस्थानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन