टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार 29 अक्टूबर को रांची पहुंचे । एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र एवं प्रांत विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं झारखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने किया।
आलोक कुमार रामगढ़, हजारीबाग और बुंडू में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे हैं। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।