Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अमन का हत्यारा चाचा-दादा गिरफ्तार, गये जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमन का हत्यारा चाचा-दादा गिरफ्तार, गये जेल
विज्ञापन

चाची हुई फरार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत ग्राम कोईंडा के चर्चित अमन कुमार हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने दो दिन के अंदर कर दिया। 

इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण रामवृक्ष साव के 6 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की हत्या उसके सगे दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव एवं चाची ने एक साजिश के तहत किया। 

उस बच्चे को इन तीनों ने जिंदा शौचालय की टंकी में डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मृतक बच्चे के दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव को पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को चतरा जेल भेज दिया है। इसमें शामिल उसकी चाची फरार है।

बता दें कि अमन कुमार 21 अक्टूबर को अपने घर से स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल से वह 12 बजे दिन में अपना घर लौट गया और घर के बगल में अपना किताब कॉफी रख कर वह बाहर के एक पुल पर खेल रहा था। 

जहां से उसे इन तीनों आरोपियों ने पड़कर उसे अपना घर ले आये। इसके बाद मौका पाकर उसे शौचालय के टंकी में जिंदा डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। 

घटना के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। मृतक के पिता मुंबई में नौकरी पर थे। बाद में घर पहुंच कर उसकी मां किताब कॉपी देखकर बच्चे को खोजबीन करने लगी। मगर उसका अता-पता नहीं चला। फिर शाम में इटखोरी थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी संबंधित सन्हा दर्ज करवाई। 

पुलिस इस पर गहन जांच पड़ताल करते हुए उसके घर पर पहुंची। जहां शौचालय के टंकी से दुर्गंध आने पर पुलिस शक के आधार पर टंकी का ढक्कन हटाया। शौचालय की टंकी में बच्चे का शव तैरता मिला। 

बाद में मृतक बच्चे की मां पूनम देवी के शक के आधार पर पुलिस ने दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को चतरा जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,660