रांची में जेपी नड्डा की विशाल जनसभा, सीएम पर साधा निशाना
टीम एबीएन, रांची। जेपी नड्डा भाजपा की संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची के हरमू मैदान में हुए इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने यहां से एक बार फिर से भाजपा को वोट देने और केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है।
इस दौरान मंच पर झारखंड भाजपा के सभी विधायक और सांसद मौजूद थे। भाजपा की संकल्प यात्रा का समापन समारोह रांची के भव्य कार्यक्रम में किया गया। हरमू मैदान में हुए इस कार्यक्रम में कई जिलों से भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे।
कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में जो भी विकास हुए वह भाजपा सरकार में हुए हैं। पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में झारखंड में विकास हुए और अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में लूट ही लूट है, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए हेमंत सोरेन लगातार प्रयास कर रहे हैं।