Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बरकट्ठा : दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से तीन व्यक्ति घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बरकट्ठा : दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से तीन व्यक्ति घायल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरकट्ठा (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के गोरहर थाना अंतर्गत सूर्यकुंड मोड़ बेलकप्पी के समीप जीटी रोड पर सुबह 11:30 बजे एक ही दिशा बरही से धनबाद रूट में चल रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गये।

सुबोदीप बेरा (31) पिता- सोपन बेरा, ग्राम- तामलूक, जिला- मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) व मंटू पांडेय (18) पिता- कैलाश पांडेय, ग्राम- बेढ़ना, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग और विशाल नायक (22) पिता- नारायण नायक, ग्राम- बेलकप्पी, थाना- गोरहर निवासी घायल हो गये। 

घायलों को  स्थानीय युवाओं एवं समाजसेवियों सुरेश पांडेय, बब्लू पांडेय, अभय पांडेय, डीलचंद पासवान, सुधाकांत पांडेय, रमेश पांडेय, आशीष पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गये। जहां चिकित्सकों ने ईलाज किया। 

बताते चलें कि सुबोदीप अपनी पत्नी के साथ नेपाल मुक्तिधाम मंदिर से दर्शन कर वापस अपने घर मेदनीपुर वापस लौट रहे थे। बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में तीनों घायलों का चिकित्सकों के द्वारा ईलाज किया गया। सभी घायलों का स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन