Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : अगले 28 दिनों तक गहरा सकता बिजली संकट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अगले 28 दिनों तक गहरा सकता बिजली संकट
विज्ञापन

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का एक यूनिट शुक्रवार से रहेगा बंद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ सकता है। मेंटेनेंस के को लेकर कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के एक यूनिट से बिजली उत्पादन शुक्रवार रात से बंद हो जायेगा। जिसके बाद 28 दिनों तक कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के यूनिट नंबर 2 से बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो जायेगा। इस दौरान प्लांट के एक यूनिट का मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा। 

कोडरमा पावर प्लांट के एक यूनिट से बिजली उत्पादन बंद होने से डीवीसी के कमांड एरिया कोडरमा समेत गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, चतरा आदि इलाकों में बिजली कटौती बढ़ सकती है। लोगों को 28 दिनों तक पावर संकट झेलना पड़ सकता है। 

गौरतलब है कि कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के दो यूनिट से 500-500 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। जहां एक यूनिट के बंद होने से 1000 मेगावाट क्षमता वाले कोडरमा थर्मल पावर प्लांट से महज 500 मेगावाट बिजली उत्पादित की जायेगी। इस प्लांट से उत्पादित 1000 मेगावाट में 650 मेगावाट पावर सप्लाई झारखंड के विभिन्न जिलों में किया जाता है। 

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के परियोजना प्रधान और मुख्य अभियंता दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि एक यूनिट के बंद होने के बाद 28 दिनों तक बिजली आपूर्ति का सामंजस्य बनाए रखने का इंतजाम किया जा रहा है।  

इसके लिए डीवीसी के दूसरे पावर प्लांट से इन कमांड एरिया में अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जायेगी। इसके अलावा लोगों को कम से कम बिजली संकट झेलना पड़े इसके लिए व्यापक रणनीति बनायी जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,565