टीम एबीएन, धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि 27 अक्तूबर को पॉलिटेक्निक मोड़, बेकारबांध स्थित एक हॉल में सांगठनिक सशक्तीकरण एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर धनबाद लोकसभा समन्वय समिति की बैठक होगी।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रभारी सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे, प्रभारी जलेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि जिले के सभी कांग्रेसियों, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक व एआइसीसी सदस्य, प्रदेश डेलिगेट, धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के सदस्य समेत सभी कांग्रेसी उसमें भाग लेंगे।