टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पांकी विधायक द्वारा सम्प्रदाय विशेष पर विषवमन करने के विरोध में भाकपा माले ने कामरेड बीएन सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक के भड़काऊ भाषण का पांकी मध्य जिप सदस्य खुशबू कुमारी, माले जिला सचिव आरएन सिंह, कामेश सिंह चेरो सहित दर्जनों लोगों ने भी भर्त्सना करते हुए आपत्तिजनक कहा है।
पलामू एसपी सहित जिले प्रशासन को दिये आवेदन में कामरेड बीएन सिंह ने फरवरी माह में महाशिवरात्रि के अवसर पर पांकी में भड़के दंगे का जिक्र करते हुए कहा है कि असामाजिक तत्व समाज में उपद्रव फैलाने के लिए ऐसे अवसरों की तलाश में रहते हैं।
ऐसे में दशहरा जैसे संवेदनशील समय में पांकी विधायक द्वारा खुले मंच से एक समुदाय विशेष को मारने-पीटने की धमकी देना असामाजिक तत्वों को खुला छूट देने जैसा है जिसका परिणाम सभी समाज के लिए घातक होगा।