पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत चार घायल
टीम एबीएन, रांची। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया के पास दो अपाचे बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि चार घायल हो गये।
घटना की सूचना पाकर मौके पर लेस्लीगंज पुलिस पहुंचकर मृतक के साथ-साथ सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया। जानकारी के मुताबिक जैतुखाड़ के सोनू पासवान गांव के ही टिंकू नाम के लड़के को बिठाकर अपनी बाइक से लेस्लीगंज जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी।
टक्कर में सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे बाइक सवार लेस्लीगंज से मेदिनीनगर जा रहे थे, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।