Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कतरास : सड़कों पर ऐसी जाम कि कराह रहे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कतरास : सड़कों पर ऐसी जाम कि कराह रहे लोग
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास इलाके में दुर्गोत्सव में रानी बाजार, रेलवे और जीएनएम मैदान में लगा मेला 28 अक्टूबर तक चलेगा। लेकिन मेला देखने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बुधवार को ऐसा हुजूम उमड़ा कि लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। ईस्ट कतरास से ही जाम से जूझना पड़ा। 

गुहीबांध बस स्टैंड से लेकर कलाली फाटक, कतरी नदी से अंगारपथरा तक वाहनों की कतार से लोग परेशान रहे। जबकि जीएनएम मैदान के फोरलेन सड़क पर भी लिलौरी मंदिर फाटक से भटमुड़ना तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम को देख भटमुड़ना फोरलेन सड़क के कट रास्ते को पुलिस ने बंद करवा दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,621