- एक ही परिवार के 5 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, पूरा गांव हो गया गमगीन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देवघर सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 5 लोगों के शव घर पहुंचे। इस दौरान परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
दरअसल, सभी शवों को देवघर से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। शवों के घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। ऐसे गमगीन माहौल को देखकर वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें भर आयी। शवों के आते ही विजयदशमी के उत्सव की खुशियां मातम में बदल गयी। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए जब एक ही घर से 5 अर्थियां निकलीं तो सभी का आंखों से आंसू छलक रहे थे।
गौरतलब है कि विजयादशमी के दिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुकेश राय अपनी पत्नी, 2 छोटे बच्चे और साले के साथ बोलेरो से घर आ रहे थे। इस दौरान चितरो थाना क्षेत्र (देवघर) के अंतर्गत आने वाले सिकटिया अजय डैम में बोलेरो कार गिर गयी। हादसे में ड्राइवर को छोड़ परिवार के सभी 5 लोगों की डूबने से मौत हो गयी।