Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पशुओं में अज्ञात बीमारी देख सकते में पशुपालक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पशुओं में अज्ञात बीमारी देख सकते में पशुपालक
विज्ञापन

पलामू में एक दिन में पांच गायों की तबीयत बिगड़ी, पशुपालन विभाग नहीं दे रहा ध्यान

टीम एबीएन, पलामू। एक ही दिन में जिले में पांच गाय की अनजान कारणों से तबीयत बिगड़ गयी, जिसमें एक की मौत भी हो गयी। घटना की सूचना देने के बाद भी पशुपालन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। घटना मेदिनीनगर के सुदना स्थित शंभू गेट ग्रिल के पास की है। 

यहां सुबह से लगातार पांच गायों की तबीयत खराब हुई, जिसमें एक की मौत हो गयी। दो गाय की हालत गंभीर है, जो तड़प रही हैं। एक ही दिन में एक ही जगह पांच गाय की तबीयत कैसे बिगड़ी? इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। हालात गंभीर हो सकती है, पर अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,524