- भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची रांची
- सभी खिलाड़ियों का किया गया भव्य स्वागत
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पहली बार आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जा रहा है।
इसमें भारतीय महिला हॉकी टीम सहित एशिया महाद्वीप की 6 टीम जापान, मलेशिया, चीन, कोरिया, थाईलैंड की टीम भाग ले रही है और टीमें रांची पहुंच गयी है।
भारतीय महिला हॉकी टीम भी कल देर शाम रांची पहुंची और टीम की कप्तान सबिता पुनिया सहित टीम के सभी खिलाड़ी हॉकी झारखंड के रांची कार्यालय पहुंचे।
हॉकी झारखंड के रांची कार्यालय पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम के सभी सदस्यो को झारखंड एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के शुभंकर जूही देकर सम्मानित किया। इस टीम में झारखंड की 3 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल है।