Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : भवनाथपुर में बाइक और बोलेरो के बीच टक्कर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : भवनाथपुर में बाइक और बोलेरो के बीच टक्कर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। भावनाथपुर में एक बाइक और बोलेरो के बीच एक भीषण टक्कर हो गयी  इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना मंगलवार दोपहर की है। 

जानकारी के अनुसार विकास बैठा एवं रवि चंद्रवंशी नामक दो युवक श्रीवंशीधर नगर की सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान घर से महज एक किलोमीटर दूर बजाज ऐजेंसी के समीप बाइक की बोलेरो से टक्कर गयी। 

इसमें रवि चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि विकास बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गढ़वा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,650