एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। केतार थाना क्षेत्र के चौरा गांव में मंगलवार को मछली मारने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम विजय कुमार यादव है और वह 28 साल का है।
जानकारी के अनुसार विजय अपने घर के समीप स्थित नदी में मछली मारने के लिए तार बिछाया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह उसी तार की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।