- मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पहुंचे डूंगरी गांव का पूजा पंडाल
टीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ अष्टमी को माँ दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे डूंगरी पंचायत के डूंगरी गांव में। श्री सेठ ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। सांसद संजय सेठ को मढ़ैय दुर्गा पूजा समिति, डूंगरी की ओर से चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
श्री सेठ ने मां दुर्गा से रांची लोकसभा सहित पूरे झारखंड़ वासियों की सुख,समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने उपस्थित युवाओं से नशा को त्यागने और शिक्षा को चुनने का आह्वान करते हुए कहा कि जबतक भारत के सत प्रतिशत नागरिक शिक्षित नहीं होंगे तबतक हम एक सशक्त और समृद्धशाली भारत की कल्पना नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है बेटी पढ़ाव और बेटी बचाव। अतः अपनी बेटियों को भी शिक्षित अवश्य करें उन्हें शिक्षा से मरहूम न रखें।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, डूंगरी पंचायत के मुखिया जीता कच्छप, भाजपा नेता सुरज शाहदेव, राजू नायक, संजय परमार, शंकर टोप्पो, संतोष कुमार, मनोज शाहदेव, घाना कच्छप, रवि सिंह, मुकेश नायक, शिवम नायक, रवि नायक, जय नायक, राहुल कच्छप, राहुल नायक, अशोक नायक सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।