Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जिम्मेवारी के प्रति समर्पित रहें सीआरपीएफ के जवान : कमाडेंट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जिम्मेवारी के प्रति समर्पित रहें सीआरपीएफ के जवान : कमाडेंट
विज्ञापन
  • 158 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया

टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में मनाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के साथ ही इसी समय लोहरदगा के158वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में शनिवार को पुलिस स्मरण दिवस शनिवार को मनाया गया।

इस दौरान बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने पुलिस स्मरण दिवस के महत्व पर जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1959 में आज ही के दिन सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक छोटी सी गश्ती दल ने लद्दाख में चीनी सेना के एक बहुत बड़े दस्ते के आक्रमण को विफल कर दिया था। मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमारे 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

सीआरपीएफ के लिए यह गौरव की बात है कि, इन निर्भीक और पराक्रमी जवानों के द्वारा दी गई शहादत की स्मृति में प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी और देशवासियों का इस बल के प्रति विश्वास की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए उपस्थित जवानों को अपनी जिम्मेवारी के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। एक सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 के बीच शहीद हुए बल के सदस्यों को याद करते हुए दो मिनट के मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,887