Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने मनायी एसएमआई धर्मसमाज की स्थापना की प्लैटिनम जुबिली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने मनायी एसएमआई धर्मसमाज की स्थापना की प्लैटिनम जुबिली
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सिस्टर्स ऑफ मेरी इमैकुलेट (SMI) की धर्मबहनों ने समाज के स्थापना की प्लैटिनम जुबिली मनाई। मुख्य अनुष्ठाता के रूप में रांची के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो शामिल हुए। 

इस धर्म समाज की स्थापना 1948 ई. में कृष्ण नगर के बिशप लुईस लारावोर मोरो एस डी बी ने शुरू की थी। साथ ही इसी धर्म समाज की एक बहन सिस्टर मिथु सलाइन मंडल ने अपना रजत जयंती मनायी। बंगाल के नदिया जिले के होबीपुर गांव में हुआ था।

आर्च बिशप ने कहा कि हमे अपने सभी आशीष के लिये ईश्वर को धन्यवाद देने का दिन है और ईश्वर ने हमें इसी काम के लिए बुलाया है। हमे ईश्वर के साथ  जुड़े रहने की आवश्यकता है तभी  वह हमारी दिशा सही होंगे। इस अवसर पर कई फादर गण, सिस्टर गण और विश्वासी उपस्थित थे।

विज्ञापन