Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

राजधानी के पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे सुरक्षा दस्ता के सदस्य

राजधानी के पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे सुरक्षा दस्ता के सदस्य
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सुरक्षा दस्ता रांची महानगर के प्रशिक्षण शिविर में सांसद संजय सेठ ने कहा कि राजधानी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का विशाल आयोजन होता है। लाखों भक्त मां दुर्गा का का दर्शन करने आते हैं। 

सबों का जोरदार स्वागत करना है। इसका फायदा चोर उचक्के, पॉकेटमार और असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले करना है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखनी है। 

उन्होंने कहा कि हर पूजा पंडाल में 5-10 सुरक्षा दस्ता के सदस्यों को तैनात रहना होगा। किसी तरह की परेशानी भक्तों को नहीं होनी चाहिएञ कहीं भी कोई भी घटना घटती है, तो तुरंत पुलिस को और हमको फोन करें। हम लोग 24 घंटे निगरानी रखते हैं। 

सुरक्षा दस्ता के रांची महानगर अध्यक्ष मंटू वर्मा ने कहा कि शहर में सुरक्षा दस्ता के दो से तीन स्टेज बनाये जायेंगे। जहां से पूरे शहर को कंट्रोल किया जायेगा और भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। इसके लिए जल्द ही कुछ नंबर सार्वजनिक किये जायेंगे। कहीं भी कुछ भी घटना कर घटे तुरंत हम लोगों को फोन कीजिये। 

सुरक्षा दस्ता के संरक्षक रवींद्र वर्मा और बजरंग वर्मा ने कहा कि युवाओं को पूजा के दौरान नशा बिल्कुल नहीं करना होगा। जो भी सदस्य नशा करते पकड़ा गया, उसपर तुरंत कार्रवाई की जायेगी और जरूरत पड़े तो उसे भी पुलिस के हवाले किया जायेगा। जो लोग भी नशा करके पंडाल में घूमते हैं, उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जायेगा।

प्रशिक्षण शिविर में संयोजक रुपेश चौरसिया, संरक्षक उत्तम यादव, दिलीप गुप्ता, शंकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रोशन चौधरी, दीपू वर्मा, राजेश सरदाना, मिंटू सिंह, अनिल वर्मा, सुजीत वर्मा, शुभम चौधरी, राहुल कुमार, शिव किशोर शर्मा, कुणाल कुमार, विकास सिंह सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.