टीम एबीएन, रांची। रांची से कोलकाता जाने वाला इंडिगो के विमान को बुधवार (18 अक्टूबर) को रद्द कर दिया गया।
विमान में तकनीकी खराबी की वजह से वह टेकआफ नहीं कर पा रहा था। तकनीशियनों को इसकी सूचना दी गयी। तत्काल दमकल वाहन को वहां बुला लिया गया।
इंजीनियर्स ने विमान की जांच की, लेकिन वह तकनीकी गड़बड़ी को ठीक नहीं कर पाये। इसके बाद विमान को रद्द कर दिया गया। इससे कोलकाता जाने वाले यात्री परेशान हैं।