Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दिवाली मेला के मुख्य और विशिष्ट अतिथि होंगे सीएम और उनकी पत्नी

दिवाली मेला के मुख्य और विशिष्ट अतिथि होंगे सीएम और उनकी पत्नी
विज्ञापन
  • हेमंत-कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
  • दिवाली मेला के उद्घाटन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। 

मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दिवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी और रंजना कुमार उपस्थित थीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,343