एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज 18/10/2023 को जन शक्ति दल के सुप्रीमो सुरज महतो ने अंगारपथरा बालू बैंकर में कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष ने दूसरे दल छोड़कर जन शक्ति दल में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा आज भी लोग पानी बिजली सड़क स्वास्थ समस्या से पूरे विधानसभा के लोग जूझ रहा है। यहां के प्रतिनिधि जो लगातार 15 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है। परंतु समस्या जस की तस है। कहीं पर विकास की किरण नजर नहीं आ रही है।
श्री महतो ने कहा कि हम पूरे विधानसभा क्षेत्र के जहां जा रहे हैं। देखे लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आज लोग जन शक्ति दल के प्रति विश्वास दिखा रहा है। बाघमारा विधानसभा में परिवर्तन जरूर होगा।