Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू आयुक्त और आइजी ने पांकी पहुंच लिया विधि-व्यवस्था का जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू आयुक्त और आइजी ने पांकी पहुंच लिया विधि-व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन

टीम एबीएन, पांकी (पलामू)। दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल एवं जोनल आइजी राजकुमार लकड़ा आज पांकी का दौरा कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त एवं आइजी ने थाना परिसर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

पदाधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारी को दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को इसका दृढ़ता के साथ अनुपालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने एवं पूजा को लेकर भीड़-भाड़ के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। 

वहीं सप्तमी से लेकर दसवीं तक सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने पूजा को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहने का निदेश दिया। बैठक में आयुक्त एवं आईजी के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक टूटी, अंचल अधिकारी राजकमर सिंह, थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,696