Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 230
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिला जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिला जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह के लिए किया आमंत्रित

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। 

मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित  किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, रंजना कुमार उपस्थित थीं।

विज्ञापन