Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : लोटवा डैम में 7 बच्चे डूबे, 6 की मौत, एक गंभीर अस्पताल में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : लोटवा डैम में 7 बच्चे डूबे, 6 की मौत, एक गंभीर अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गयी व एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे हजारीबाग के एक प्रतिष्ठित स्कूल माउंट एगमॉन्ट के छात्र बताये जा रहे हैं। 6 बच्चों का शव पानी से निकाला जा चुका है।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिया रेस्क्यू आपरेशन का निर्देश

आपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राहत और बचाव के लिए हजारीबाग के उपायुक्त को निर्देशित किया गया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। आपदा प्रबंधन मंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। 

पिकनिक मनाने पहुंचे थे स्कूली बच्चे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के सालपर्णी जंगल से सटे लोटवा डैम में पिकनिक मनाने बच्चे पहुंचे थे। वे सभी माउंट एगमॉन्ट स्कूल के छात्र थे व स्कूल बंक करके तीन बाइक पर अलग सवार होकर उक्त स्थल पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। वह पहुंचने के बाद उन सबो ने एक दूकान से खाने का कुछ सामान खरीदा व डैम के करीब रुके। 

कुछ देर बाद वे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें सिर्फ एक सोनू कुमार ही बच सका। उसके हो हल्ला करने के बाद ही लोगो को घटना की जानकारी हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पहले दो छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे और गहराई में चले गये।

 उनको डूबता देख पांच अन्य उनकी मदद की लिए उतरे और एक को छोड़ चार अन्य भी गहराई में डूब गए। सोनू कुमार की हो हल्ला और चीख सुनकर स्थानीय पहुंचे और लोगो को घटना की जानकारी हुयी। बाद में स्थानीय लोग, प्रशासन व ऐनडीआरएफ की टीम की मदद से 6 शवों को पानी से निकाला गया।

डूबने वाले बच्चों का नाम

डूबने वाले बच्चों का नाम रजनीश पांडेय पिता राजीव पांडेय, ओकनी हजारीबाग, सुमित कुमार पिता विजय साव रोमी पेलावल, मयंक कुमार सिंह पिता अशोक सिंह, मटवारी हजारीबाग, प्रवीण गोप पिता द्वारिका गोपी, दिपुगढ़ा हजारीबाग, ईशान सिंह पिता मुकेश सिंह, भूसाई इचाक हजारीबाग, शिवसागर रजक पिता शंकर रजक, पेटो झुमरा हजारीबाग शामिल है। सोनू कुमार कूद निवासी को बचा लिया गया है वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती है।

दो बाइक से डैम पहुंचे

हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने बताया कि माउंड एग्मोंट स्कूल हजारीबाग के छात्र दो बाइक पर सवार होकर लोटवा डैम घूमने गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गये हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जाहिर किया 

वहीं, हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दु:खद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी दुख जताया है। राहत एवं बचाव के लिए हजारीबाग डीसी को निर्देशित किया गया है। मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और बाकी बच्चों के सकुशल वापसी की कामना करता हूं, जिला प्रशासन तत्काल सहायता पहुंचाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,453