कई के दबने की आशंका
टीम एबीएन, धनबाद। जिले में एक बार फिर चाल धंसने से मौत की खबर आयी है। घटना ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग की है, जहां अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो की मौत हो गयी।
जबकि दस से बारह के दबने की आशंका है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग ईसीएल प्रबंधन को घटना का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना से नजदीक के तालाब में भी गोफ बन गया है।