Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : 5 नक्सली गिरफ्तार, जब्त आग्नेयास्त्रों में अमेरिका निर्मित एम1 राइफल भी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : 5 नक्सली गिरफ्तार, जब्त आग्नेयास्त्रों में अमेरिका निर्मित एम1 राइफल भी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो स्वयंभू सब-जोनल कमांडर सहित संगठन के 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से अमेरिका निर्मित राइफल, कारतूस और संगठन के पर्चे समेत कई आग्नेयास्त्र जब्त किए गये। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने संवाददाताओं को बताया कि सिदालु-सतपहाड़ी हिल में प्रतिबंधित संगठन के 10 सदस्यों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। 

उन्होंने बताया कि इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और शुक्रवार को 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये माओवादियों में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर प्रभात उर्फ प्रेम कुमार गंझू और विशु गंझू उर्फ अशोक गंझू शामिल है। 

अधिकारी ने बताया कि प्रभात 14 मामलों में जबकि विशु 11 अलग-अलग मामलों में वांछित है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगठन के तीन अन्य सदस्यों की पहचान अरुण प्रजापति, नरेश कुमार भोक्ता और जीतेंद्र कुमार रजक के रूप में की गयी है। 

पुलिस बयान में कहा गया है कि उनके पास से एक एके-56 राइफल, एक अर्ध-स्वचालित एसएलआर राइफल, एक अमेरिका निर्मित एम1 राइफल, एक 315 बोल्ट राइफल, दो देसी पिस्तौल, 275 कारतूस और संगठन के 80 पर्चे बरामद किये गये हैं। 

इस बीच, प्रदेश के गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मारवा गांव से शनिवार को एक कथित भाकपा (माओवादी) समर्थक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान नेहरू मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लातेहार जिले के लाटू के जंगलों में एक तलाशी अभियान के दौरान 9 सिलेंडर बम बरामद किये गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,684